UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 24 अगस्त को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में आज बादलों की मेहरबानी ज्यादा रहेगी. पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. IMD ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है.
ADVERTISEMENT
तो वहीं, पश्चिमी यूपी में आज बारिश देवता मेहरबान रहेंगे. पश्चिमी यूपी के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है, यहां कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे मौसम में उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाएगी.
पूर्वी यूपी में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 6 जिलों में खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में प्रयागराज, भदोही (संत रविदास नगर), वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र शामिल हैं. इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट और कौशाम्बी में भी लगभग सभी जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी यूपी में आज बुंदेलखंड इलाके में बारिश की संभावना है. इनमें जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर शामिल है. तो वहीं, कानपुर देहात और कानपुर नगर के कुछ स्थानों पर बुंदा-बांदी हो सकती है.
बारिश को लेकर खास सलाह
जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां के लोग खराब मौसम में थोड़ा सावधान रहें. तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान हमेशा किसी पक्की छत के नीचे रहें. आंधी-तूफान के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. अगर बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें और सफर के दौरान रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें.
तापमान में कितना होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक यूपी में दिन के समय अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT











