UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मौसमी द्रोणी (टर्फ रेखा) पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी हुई है. इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून जून के आखिरी हफ्ते (25 से 30 जून) के बीच दस्तक दे सकता है. इस साल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रही है. 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून कुछ समय के लिए अटक गया था, लेकिन अब दोबारा आगे बढ़ रहा है. 23 जून के आसपास इसके बिहार और झारखंड के बाकी हिस्सों को कवर करने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद यह यूपी में एंट्री करेगा.
उत्तर प्रदेश में मानसून के आने का पूरा शेड्यूल कुछ इस तरह रहने का अनुमान है:
- पूर्वी यूपी: सोनभद्र, बलिया और गाजीपुर के रास्ते मानसून 25 से 27 जून के आसपास प्रदेश में दाखिल हो सकता है.
- मध्य यूपी: मध्य उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर) के इलाकों में 27 से 29 जून तक मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है.
- पश्चिमी यूपी और दिल्ली- एनलीआर: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत पश्चिमी जिलों में मानसून 29 जून से 2 जुलाई के बीच पहुंच सकता है.
कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?
पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान बांदा में 43.2°C दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 22.2°C दर्ज किया गया.
20 जून को कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 जून 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें या हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और वहां बारिश की उम्मीद नहीं है.
ADVERTISEMENT










