Haryana Crime News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई कलाकार दिव्यांका सिरोही की मंगलवार के दिन गाजियाबाद में मौत हो गई. 30 साल की दिव्यांका सिरोही की राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं. जमीन पर गिरने से उनके सिर पर चोट लगी और उनकी पलभर में मौत हो गई.
ADVERTISEMENT
दिव्यांका की मौत की खबर से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
शरीर अकड़ा हुआ मिला
पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्हें दिव्यांका का शव अकड़ा हुआ मिला. शरीर पर सूजन भी थी. परिवार हार्ट अटैक मानकर चल रहा है. फिलहाल मौत की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
तबीयत खराब की बात परिवार को बताई थी
घटना के बारे में परिवार ने बताया, मंगलवार को वह सामान्य थीं और उन्होंने अपने भाई के लिए खाना भी बनाया था. हालांकि उन्होंने हल्की तबीयत खराब होने की बात जरूर कही थी. इसी बीच उनका भाई किसी जरूरी काम से बाहर चला गया था. बाहर जाते समय उसने घर का गेट बंद करने के लिए मैसेज किया, जिसका दिव्यांका ने ओके में जवाब भी दिया.
पीड़ित परिवार के मुताबिक, जब परिवार के सदस्य घर वापस लौटे तो दिव्यांका मृत अवस्था में गिरी हुई थी. उसका शरीर अकड़ा हुआ था और हल्की सूजन भी थी. अचानक क्या हुआ, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है.
यूपी से थीं दिव्यांका सिरोही
परिवार के अनुसार, दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था. उनका पैतृक गांव भी बुलंदशहर में है. फिलहाल वह अपने भाई-बहन के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं.
आपको बता दें कि दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे. उन्होंने 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था. उन्हें ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ गाने से खास पहचान मिली थी.
दिव्यांका सिरोही ने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था. फिलहाल इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT









