वो अम्मी की कसमें खाता रहा मगर हैवानों ने प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा… बागपत में युवक संग हैवानियत करने वाले कौन?

UP News: यूपी के बागपत में 3 युवकों ने एक युवक के साथ जो किया, उसे जान आप दहल जाएंगे. तीनों ने मिलकर युवक को खूब पीटा और फिर उसका ये हाल किया.

Baghpat incident, Uttar Pradesh crime, brutal assault case, youth torture case, viral video crime India, illegal confinement, custodial violence style abuse, unnatural assault case, police arrest accused

UP News

मनुदेव उपाध्याय

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 04:45 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से बेहद ही खौफनाक तस्वीर सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की. इस दौरान युवक के साथ जो-जो किया गया, वह आपको हिला देगा. युवक खुद को बेगुनाह बताता रहा. अल्लाह और मां की कसम खाता रहा. मगर हैवानों ने उसे न्यूड कर दिया. उसे निर्ममता के साथ पीटा और हद तो तब हो गई जब उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया.  

यह भी पढ़ें...

छाती पर पैर रखा और कर दी हैवानियत

ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव से सामने आया है. यहां  नजरान, नाजिम और मुफीद नाम के तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को कमरे में बंधक बना लिया. इस दौरान उसके साथ हैवानियत की गई. आरोप है कि तीनों ने युवक को न्यूड कर दिया. 

आरोप लगाया कि पीड़ित घर में जबरन घुसा है. इसी के बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि पीड़ित के सीने पर पैर रखा गया है और पैर से सीना दबाया जा रहा है.

अल्लाह की कसम खाता रहा…

इसी दौरान पीड़ित युवक लगातार अपनी बेगुनाही की दुहाई देता है. वह अल्लाह और अपनी अम्मी की कसम खाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी. निर्ममता के साथ पीटने के बाद आरोपी  नजरान, नाजिम और मुफीद ने क्रूरता की हद पार करते हुए, उसके प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल डाला और डंडे का इस्तेमाल किया. 

हैवानों ने अपनी इस हैवानियत को कैमरे में कैद भी किया. अब ये वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई है और तीनों आरोपी- नजरान, नाजिम और मुफीद को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी निवाड़ा गांव के निवासी हैं. 

कुकर्म का केस भी दर्ज

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक ने कुकर्म और अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत भी दर्ज करवाई है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है. 

एसपी ये बोले

इस पूरे मामले को लेकर प्रवीण चौहान (एएसपी, बागपत) ने बताया, एक युवक के साथ कुकर्म और अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत प्राप्त हुई थी. 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच की जा रही है.