UP Weather Update: यूपी में 22 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने दिया भीषण अपडेट... इन 30+ जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 22 अप्रैल के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, बस्ती, गोंडा और पीलीभीत सहित कई जिलों में भीषण गर्मी की संभावना है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 07:57 PM • 21 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से 22 अप्रैल को पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में भीषण ऊष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नांकित क्षेत्रों और उनके आस-पास के इलाकों में गर्म हवाओं का प्रकोप सबसे अधिक रहेगा:

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

मौसम विभाग ने दी सावधानी की अपील

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते पारे में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दोपहर के समय लू चलने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलें. बाहर निकलते समय सिर को सूती कपड़े, टोपी या छाते से ढंककर रखें. ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थों (छाछ, लस्सी, पन्ना) का सेवन करें.