मुरादाबाद में बच्चों के सामने राजा और फराह को मार दिए गए सिर से लेकर पेट तक चाकू ही चाकू, कौन थे ये हैवान?

UP News: यूपी के मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी को उनके बच्चों के सामने ही दर्दनाक मौत दे दी गई. यहां हैवानियत की हद पार कर दी गई.

Moradabad, Moradabad news, Moradabad crime, double murder, property dispute, Moradabad crime, family killed, Uttar Pradesh police, Farah murder, Raja murder,

UP News

जगत गौतम

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 10:12 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पति-पत्नी की हत्या कर दी गई. हत्या पड़ोसी ने ही की. सिर्फ 24 हजार के लिए पति-पत्नी को मार डाला गया. दोनों का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया. जानिए ये सनसनीखेज मामला..

यह भी पढ़ें...

ये पूरा मामला सामने आया है मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से. यहां मिलक इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी पर हमला कर दिया और दोनों को मार डाला. हत्या के बाद सभी फरार हो गए.

क्या था विवाद?

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पति-पत्नी का नाम राजा और फराह है. राजा ने करीब एक साल पहले अपने पड़ोसी फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था. मकान दो लाख 24 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे और मकान कब्जे में ले लिया था. मगर इस दौरान फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी.

आरोप है कि फहीम अब 24 हजार रुपये के बजाए 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था. वह कहता था कि 40 हजार मिलने के बाद ही वह मकान नाम करेगा. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था. इसी तनाव के बीच फहीम और उसके साथियों ने राजा और उसकी पत्नी फराह की चाकू से कई वार करके, हत्या कर डाली.

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. एसएसपी सतपाल अंतिल फौरन मौके पर पहुंचे. डीआईजी मुनि राज भी घटना स्थल पर पहुंचे. अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है.

सिर से लेकर पेट तक किए कई वार

हमलावरों ने सिर से लेकर पेट तक कई वार किए, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. जब तक दोनों मर नहीं गए, आरोपी चाकू से हमला करते रहे. इस दौरान राजा और फराह के मासूम बच्चे चीखते रहे, रोते रहे. जिस समय हमलावर फराह को चाकू मार रहे थे, उसकी गोद में बच्चा भी था. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.