निकल गई 'दादागिरी', कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक... IPS अजय पाल शर्मा को हेकड़ी दिखाने वाले TMC नेता जहांगीर खान का ये हाल देख हर कोई चौंका

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता जहांगीर खान का पुलिस अभिरक्षा में हाफ पैंट पहनकर कान पकड़ने और उठक-बैठक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहांगीर खान का यूपी के IPS अजय पाल शर्मा से पुराना विवाद रहा है.

Jahangir Khan News

Jahangir Khan News

यूपी तक

• 06:35 PM • 16 Jun 2026

follow google news

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बेहद ही चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता जहांगीर खान का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कभी बेहद रसूखदार माने जाने वाले नेता पुलिस अभिरक्षा में बिल्कुल बेबस और लाचार स्थिति में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के घेरे में लगाई उठक-बैठक, मांगी माफी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी नेता जहांगीर खान हाफ पैंट (हाफ नेकर) और शर्ट पहने हुए हैं. पुलिस की भारी मुस्तैदी और कड़े घेरे के बीच उन्हें इलाके के भीतर पैदल ले जाकर एक तरह से उनकी परेड कराई जा रही है. इस दौरान जहांगीर खान वहां मौजूद आम जनता और पुलिस बल के सामने बेबसी में हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में वह बाकायदा अपने दोनों कान पकड़कर माफी मांगते और उठक-बैठक लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा से रहा है पुराना विवाद

यह वही जहांगीर खान हैं, जिनका उत्तर प्रदेश के 'सिंघम' और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ पुराना और बेहद चर्चित विवाद रहा है. यह पूरा मामला बंगाल चुनाव के समय का है, जब यूपी कैडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने वहां ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया था.

जब ऑन-कैमरा भिड़ गए थे जहांगीर खान

चुनाव ड्यूटी के दौरान आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी नेता जहांगीर खान के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. उस वक्त जहांगीर खान ने अपना भारी राजनीतिक रसूख दिखाते हुए पुलिसिया कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था और ऑन-कैमरा ही आईपीएस अधिकारी से सीधे भिड़ गए थे. दोनों के बीच हुई उस तीखी बहस का वीडियो राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हफ्तों तक छाया रहा था.

चर्चा में आया पुराना विवाद

बंगाल चुनाव के समय यूपी के कड़े तेवर वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा के सामने हेकड़ी दिखाने वाले जहांगीर खान का आज यह हाल देखकर हर कोई हैरान है. कभी पुलिस प्रशासन को सरेआम आंखें दिखाने वाले नेता को आज खुद हाफ पैंट में पुलिस के कड़े पहरे के बीच कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ रही है. इस ताजा वीडियो के सामने आने के बाद उनका पुराना पुलिसिया विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.