यूपी को मिला नया 6-लेन कॉरिडोर, प्रयागराज-वाराणसी को कनेक्ट करने वाले 73km लंबे हिस्से का हो गया चौड़ीकरण

एनएचआई ने प्रयागराज (हंडिया) से वाराणसी (राजातालाब) तक NH-19 के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से को 6-लेन कॉरिडोर में अपग्रेड कर दिया है. इस परियोजना से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, यात्रा समय घटेगा और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी.

UP Tak

आयशा शेख़

• 06:53 PM • 15 Jun 2026

follow google news

UP New corridor: वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं और रोज सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NH-19 पर प्रयागराज (हंडिया) से वाराणसी (राजातालाब) के बीच के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से को 6-लेन के शानदार कॉरिडोर में बदल दिया है. ये हाईवे वाराणसी का मुख्य पूर्वी प्रवेश द्वार (ईस्टर्न गेटवे) है, जो अब पूरी तरह से नए रंग-रूप में तैयार है.

यह भी पढ़ें...

भारी जाम से राहत, रफ्तार को मिले पंख

पहले इस रूट पर गाड़ियों का भारी दबाव रहता था, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता था, लेकिन अब इस अपग्रेड के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है. इस हाईवे के चौड़ा होने से न केवल गाड़ियों की रफ्तार बढ़ी है, बल्कि सफर भी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो गया है.

प्रोजेक्ट की बड़ी बातें

  • वाराणसी आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं, आम यात्रियों और भारी वाहनों को अब बिना किसी रुकावट के तेज और सुरक्षित रास्ता मिलेगा.
  • कॉरिडोर अब देश के बेहतरीन और आधुनिक हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बन चुका है, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र का संपर्क मजबूत हुआ है.

रात का नजारा भी दमदार

एनएचआई द्वारा जारी किए गए एक एरियल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय भी यह हाईवे आधुनिक लाइटों से जगमगा रहा है और गाड़ियां बिना रुके तेजी से दौड़ रही हैं.

एनएचआई के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का पूरा होना दिखाता है कि विभाग देश में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर वर्ल्ड-क्लास हाईवे नेटवर्क तैयार करने के लिए लगातार काम कर रहा है.