UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी, तूफान, मेघगर्जन और झमाझम बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने (वज्रपात) का भी अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में 70kmph की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा, वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन (बादलों की गड़गड़ाहट) और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी प्रबल आशंका जताई गई है:
प्रभावित क्षेत्र: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर एवं इनके आस-पास के इलाके.
इन जिलों में होगी बारिश और 50kmph की रफ्तार से चलेंगे झोंके
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड समेत कई अन्य हिस्सों में भी आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना अधिक है:
बारिश और आंधी वाले जिले: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.
मौसम विभाग ने इन सभी चिन्हित जिलों और इनसे सटे ग्रामीण व शहरी इलाकों के निवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT










