UP Weather Update: यूपी में 15 जून को बारिश का भयंकर अपडेट… इन जिलों में घनघोर बरसेंगे मेघ

UP Weather Alert: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है.

UP Weather Update

UP Weather Update

आशुतोष चौबे

• 06:12 PM • 14 Jun 2026

follow google news

UP Weather News: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जून के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.