UP Weather Update: यूपी में 14 जून को होगी भारी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 14 जून को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है. IMD ने कई जिलों में 80-90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 06:20 PM • 13 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हो रही बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है.  इस बीच 14 जून के मौसम को लेकर भी लेटेस्ट अपडेट सामने आ चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार यानी 14 जून के लिए राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को उत्तर प्रदेश के करीब 15 से ज्यादा जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

इन 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य यूपी के हिस्सों में मौसम का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है उनमें प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती,  रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर शामिल हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों और इनके आसपास के सटे हुए ग्रामीण और शहरी इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है.

90 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग की इस चेतावनी ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं इतनी तेज होती हैं कि इनसे पेड़ उखड़ने, बिजली के पोल गिरने और कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान के दौरान ऊंचे पेड़ों, जर्जर इमारतों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के इलाकों में भी इस मौसमी बदलाव का बड़ा असर देखने को मिलेगा. आंधी और बारिश के इस दौर के बीच 14 जून को लखनऊ के तापमान में भी राहत दर्ज की जाएगी. रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लखनऊ वासियों को इस आंधी-पानी के बाद चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.