UP Weather Update: यूपी में 13 जून को 80 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान... इन 50+ जिलों में होगी जोरदार बारिश

यूपी तक

• 05:45 PM • 12 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आगरा, झांसी, अलीगढ़ समेत कई जिलों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी चेतावनी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे खतरनाक मिजाज देखने को मिलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए बेहद गंभीर और डराने वाली चेतावनी जारी की है. सूबे के कई इलाकों में मेघगर्जन और आसमानी बिजली के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से तूफानी आंधी चलने और भारी बारिश का महा-अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने हवाओं की रफ्तार और गंभीरता के हिसाब से जिलों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी

इन जिलों में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के साथ ही धूलभरी आंधी की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार को छू सकती है:

प्रभावित क्षेत्र: अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.

इन जिलों में 70 किमी/घंटे की तूफानी हवाएं और बिजली गिरने की आशंका

इन जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी है. यहाँ हवा की सामान्य गति 50 से 60 किमी/घंटा रहेगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है:

प्रभावित क्षेत्र: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

प्रभावित क्षेत्र: प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.