पेपर लीक रोकने के लिए बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स, कौन हैं नंदन नीलेकणी जिन्हें PM मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यूपी तक

• 08:16 PM • 26 Jul 2026

PM Modi Instagram Video on Educational Reform: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया है. यह विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी मशहूर टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है.

UP Tak

PM Modi and Nandan M. Nilekani

Google CTA

PM Modi Instagram Video on Educational Reform: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने छात्रों के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया  जिन लोगों ने पेपर लीक करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें जेल में डाल दिया गया है. आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया जा चुका है. इसके साथ ही सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए सोमवार को संसद में नया कानून भी लाने जा रही है. पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि सरकार ने परीक्षाओं में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया है. यह विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी मशहूर टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी को सौंपी गई है. आइए जानते हैं कौन है नंदन नीलेकणी.

यह भी पढ़ें...

इंफोसिस और आधार के हैं जनक

बेंगलुरु में जन्मे नंदन नीलेकणी ने आईआईटी (IIT) बॉम्बे से अपनी पढ़ाई पूरी की है. वह देश की जानी-मानी आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक और मौजूदा चेयरमैन हैं. साल 2009 से 2014 तक उन्होंने कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ आधार (UIDAI) के पहले चेयरमैन के रूप में भी शानदार काम किया था. जनवरी 2023 में उन्हें G20 की एक अहम डिजिटल टास्क फोर्स का सह-अध्यक्ष भी बनाया गया था. इसके अलावा, वह बच्चों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए 'एकस्टेप फाउंडेशन' के नाम से एक संस्था भी चलाते हैं.

दुनिया भर में मिला है सम्मान

नंदन नीलेकणी को उनके बेहतरीन काम के लिए देश-विदेश में कई पुरस्कार मिले हैं. भारत सरकार ने साल 2006 में उन्हें 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया था. मशहूर टाइम मैगजीन ने उन्हें 2006, 2009 और अब 2024 में (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में) दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है. साल 2003 में फॉर्च्यून मैगजीन ने उन्हें 'एशिया का बिजनेसमैन ऑफ द ईयर' चुना था. इसके अलावा उन्हें द इकोनॉमिस्ट इनोवेशन अवार्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं.

तीन शानदार किताबों के हैं लेखक

तकनीक और व्यापार के साथ-साथ नंदन नीलेकणी को लिखने का भी काफी शौक है. उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर 'इमेजिनिंग इंडिया' नाम की एक बहुत मशहूर किताब लिखी है. इसके बाद उन्होंने वीरल शाह के साथ मिलकर अपनी दूसरी किताब 'रीबूटिंग इंडिया' लिखी. वहीं जनवरी 2022 में उनकी तीसरी किताब 'द आर्ट ऑफ बिटफुलनेस' रिलीज हुई थी, जिसे उन्होंने तनुज भोजवानी के साथ मिलकर लिखा है.

इंस्टाग्राम वीडियो में पीएम का संदेश

प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो में स्पष्ट कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे आज जेल में सड़ रहे हैं. इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनाए जा चुके हैं. इसके साथ ही सरकार पेपर लीक रोकने के लिए संसद में एक बेहद कठोर कानून सोमवार को लाने जा रही है. पीएम ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार ने नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है, जो अपनी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार लाएगी.