UP Weather Update: 27 जुलाई से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर जारी किया लेटेस्ट अपडेट

हर्ष वर्धन

• 06:25 PM • 25 Jul 2026

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई तक बारिश सीमित रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

UP Monsoon News: उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है. इसके बाद 27 जुलाई से मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होगा. मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने के साथ कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

26 जुलाई तक मानसून कमजोर

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) की वजह से मानसून का मुख्य क्षेत्र मध्य भारत की ओर खिसक गया है. इसी कारण उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई तक मानसून की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी नहीं रहेंगी.

लो प्रेशर से मौसम बदलेगा

हालांकि, राजस्थान के ऊपर बना यह सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद मानसून का मुख्य क्षेत्र तेजी से उत्तर की ओर बढ़ेगा. साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र और मजबूत होगा. इसके चलते बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश की ओर नमी वाली हवाएं बढ़ेंगी.

27 जुलाई से तेज बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि इन बदलावों के कारण 27 जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून दोबारा जोर पकड़ेगा. इससे व्यापक बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.