प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की तबीयत हुई खराब, कौनसी बीमारी हो गई?

आशुतोष चौबे

• 11:34 AM • 25 Jul 2026

देशभर में छात्रों के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में उन्हें टाइफाइड की पुष्टि हुई है और इलाज चल रहा है. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि बीमारी के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे.

Abhijeet Deepke Health Update

Abhijeet Deepke Health Update (Photo Enhanced By AI)

Google CTA

Abhijeet Deepke Health Update: देशभर में छात्रों के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है. वीडियो में अभिजीत दीपके ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है और मेडिकल जांच में उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि उनका इलाज लगातार चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका संघर्ष पहले की तरह जारी रहेगा. वीडियो सामने आने के बाद उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में बताया अपनी सेहत का हाल

वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा, 'हैलो एवरीवन, जैसा कि आप सबको पता था कि पिछले कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब थी. अब मेरी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और डॉक्टरों ने बताया है कि मुझे टाइफाइड हुआ है. मेरा इलाज चल रहा है और रोज सुबह-शाम मुझे आईवी लगाई जा रही है. लेकिन मैं पूरे देश में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सभी ने इस आंदोलन को बड़ी सफलता दिलाई है. आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई. मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हम इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा.'
 

समर्थकों का जताया आभार

वीडियो के दौरान अभिजीत दीपके ने देशभर में प्रदर्शन कर रहे लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में लोग जिस तरह शांतिपूर्वक आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे उन्हें नई ऊर्जा मिल रही है. उनका कहना था कि लोगों का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने दोहराया कि उनकी मांग पहले दिन से वही है और जब तक उस पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.

वीडियो बना चर्चा का विषय

अभिजीत दीपके का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहे हैं. वहीं कई लोग इस वीडियो को साझा करते हुए उनकी सेहत और आंदोलन दोनों पर अपनी राय रख रहे हैं. फिलहाल इतना साफ है कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों को यह संदेश दिया है कि इलाज चलता रहेगा, लेकिन आंदोलन को लेकर उनका रुख नहीं बदलेगा.