UP Weather: यूपी में हैं 75 जिले, आज इन 41 जिलों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

आयशा शेख़

• 07:00 AM • 25 Jul 2026

उत्तर प्रदेश में 25 और 26 जुलाई तक मानसून की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी, जबकि किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून इन दिनों थोड़े धीमे मूड में नजर आ रहा है. भारी बारिश का दौर थमने के बाद राज्य के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है. हालांकि, आकाशीय बिजली और बादलों की गरज चमक ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा रखी है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जुलाई को प्रदेश में कोई भीषण भारी बारिश की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. 

मानसून पर ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और राजस्थान-मध्य प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ा है. 25 और 26 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर्फ कुछ या एक-दो स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं. हालांकि, मानसून प्रेमियों को ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 27-28 जुलाई से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की धमाकेदार वापसी होने जा रही है.

बारिश किन-किन जिलों में होगी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 जुलाई को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदाऊं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली समेत मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.

आगे का मौसम कैसा रहेगा?

25 और 26 जुलाई तक राज्य में बारिश की रफ्तार मध्यम और सीमित रहने वाली है. लेकिन 27 जुलाई से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 28, 29 और 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में जुलाई के आखिरी दिन राज्य भर में मानसून के प्रचंड रूप के साथ बीतने वाले हैं.