UP Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिलहाल थोड़ा धीमा पड़ता दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है. हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को सहारनपुर, बहराइच, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, बाराबंकी, कन्नौज, सोनभद्र, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
पश्चिमी यूपी के इन जिलों में राहत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिले जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा के लिए 25 जुलाई को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां मौसम सामान्य रहने और हल्की-फुल्की बौछारों की ही उम्मीद है.
पूर्वी यूपी में बिजली गिरने का अलर्ट
भले ही बारिश हल्की रहेगी लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है. IMD ने पूर्वी संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है.
तापमान का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 27 जुलाई से तापमान में 2-3°C की थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद आगे तेज बारिश से इसमें गिरावट आएगी. रात के तापमान में इस पूरे हफ्ते किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT











