यूपी के यात्रियों की बल्ले-बल्ले! रोडवेज ने इस रूट की बसों का घटा दिया किराया

यूपी तक

• 08:03 PM • 23 Jul 2026

रायबरेली से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। UPSRTC ने बसों का रूट बदलने के बाद इस मार्ग का किराया 181 से घटाकर 172 कर दिया है.

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रायबरेली-कानपुर रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को तोहफा दिया है. अब आपको अपने सफर के लिए पहले से कम पैसे खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़ें...

महंगाई के दौर में किराए की कीमतें बढ़ती ही हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा है. रोडवेज ने न सिर्फ किराया घटाया है, बल्कि सफर का समय भी कम कर दिया है. 

क्यों घटा किराया और क्या बदला है रूट?

रायबरेली डिपो से कानपुर रूट पर रोजाना करीब 35 बसों का संचालन किया जाता है, जिससे हर दिन 7 हजार से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं. क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के अनुसार, बसों के रूट में एक छोटा लेकिन फायदेमंद बदलाव किया गया है.

  • पुराना रूट: पहले बसें यशोदा नगर होकर कानपुर के झकरकटी बस स्टेशन तक जाती थीं, जिससे रास्ता लंबा पड़ता था.
  • नया रूट: अब बसें यशोदा नगर के बजाय रामादेवी होकर झकरकटी बस स्टेशन पहुंचेंगी.
  • दूरी में कमी: नए रूट से सफर की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम हो गई है.
  • पुराना किराया: 181 रुपये
  • नया किराया: 172 रुपये
  • कुल बचत: 9 रुपये प्रति टिकट

समय और पैसे दोनों की बचत

अब यात्रियों को हर एक यात्रा पर 9 रुपये की सीधी बचत होगी. दूरी कम होने से बसों का संचालन जल्दी होगा, जिससे यात्रियों का कीमती समय भी बचेगा. रोडवेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद लोगों को बेहतर, किफायती और आरामदायक सफर मुहैया कराना है.