पहले ही आ गई जानकारी! सितंबर महीने में यूपी से गुरजने वाली ये ट्रेनें कैंसिल; कई का बदल गया रूट

आयशा शेख़

• 12:49 PM • 23 Jul 2026

ईस्टर्न रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते भारतीय रेलवे ने आनंद विहार–सियालदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द और कुछ के रूट में बदलाव किया है. ट्रेन संख्या 12329 (सियालदह–आनंद विहार) 22 सितंबर 2026 और 12330 (आनंद विहार–सियालदह) 23 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी.

UP Tak
Google CTA

UP Railway News: ईस्टर्न रेलवे (ER) में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण भारतीय रेल ने कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है और कुछ को रद्द करने का फैसला लिया है. अचानक हुए इस बदलाव से आनंद विहार, सेल्दा, कोलकाता और जम्मूतवी की तरफ सफर करने वाले हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अगर आपने भी इन ट्रेनों में टिकट बुक कराया है, तो स्टेशन निकलने से पहले रेलवे का यह नया शेड्यूल जरूर देख लें.

यह भी पढ़ें...

कौन सी ट्रेनें हुई हैं रद्द?

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सेल्दा और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है:

  1. ट्रेन नंबर 12329 (सेल्दा से आनंद विहार टर्मिनल): 22 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी.
  2. ट्रेन नंबर 12330 (आनंद विहार टर्मिनल से सेल्दा): 23 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी.

यूपी वालों पर क्या असर पड़ेगा

1. ट्रेन नंबर 13151 / 13152 (कोलकाता - जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस)  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) से होकर गुजरती है.

जब इस ट्रेन का रूट डायवर्ट होकर सीतारामपुर - झाझा - पटना - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगा, तब भी यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी होते हुए आगे यूपी के अपने तय रास्ते (लखनऊ, बरेली आदि) पर ही जाएगी. केवल धनबाद-गया वाला हिस्सा छूटेगा.

2. ट्रेन नंबर 12329 / 12330 (सेल्दा - आनंद विहार - सेल्दा एक्सप्रेस)  उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और कानपुर सेंट्रल जैसे स्टेशनों के रास्ते आनंद विहार (दिल्ली) पहुंचती है.

इन ट्रेनों का बदल गया है रास्ता 

यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक ब्लॉक के काम को ध्यान में रखते हुए कोलकाता-जम्मूतवी रूट की ट्रेनों को नए रास्ते से चलाया जाएगा: