घेरा पहले, फिर पीटा हम लोगों को... जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर पहुंची दिशा पाटनी की बहन खुशबू संग हुई बदसलूकी!

यूपी तक

• 01:42 PM • 22 Jul 2026

दिल्ली में चल रहे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में पूर्व सेना अधिकारी और दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी पहुंचीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन कई छात्र घायल हुए और उनके साथ भी बदसलूकी हुई.

Khushboo Patani News

Khushboo Patani News

Google CTA

दिल्ली में चल रहे युवाओं और छात्रों के प्रोटेस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी भी पहुंचीं. वह सोशल मीडिया पर आंदोलन से जुड़े पोस्ट और स्टोरी लगातार शेयर कर रही हैं. उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई और कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था.

यह भी पढ़ें...

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खुशबू पाटनी ने लिखा, "घेरा पहले, फिर पीटा हम लोगों को... यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होना था. इसमें कई छात्र घायल हो गए. यह लोकतंत्र नहीं है. ये सभी बहुत युवा हैं. मैंने अपनी जिंदगी में इतना शांतिपूर्ण प्रदर्शन कभी नहीं देखा. सभी प्रदर्शनकारी बेहद अनुशासित थे. मेरे और मेरे दोस्तों के साथ भी काफी बदसलूकी हुई. छात्रों के साथ इस तरह मारपीट करने की कोई जरूरत नहीं थी."

मास्क पहनकर पहुंचीं प्रदर्शन स्थल

आपको बता दें कि खुशबू पाटनी बिना किसी औपचारिक घोषणा के मास्क पहनकर आम प्रदर्शनकारियों की तरह प्रोटेस्ट स्थल पहुंचीं थीं. कई लोगों को यह पता भी नहीं चला कि उनके बीच एक पूर्व सेना अधिकारी मौजूद हैं.

कौन हैं खुशबू पाटनी?

खुशबू पाटनी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं. उनका जन्म 23 नवंबर 1991 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था. उनके पिता पुलिस अधिकारी रहे हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना जॉइन की. सेना में उन्होंने मेजर के पद तक सेवा दी. मणिपुर जैसे क्षेत्रों में शांति मिशन का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली. सेना से रिटायर होने के बाद खुशबू पाटनी फिटनेस कोच, वेलनेस एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर सक्रिय हैं.

सोशल मीडिया पर भी छात्रों के समर्थन में सक्रिय

प्रोटेस्ट में शामिल होने के साथ-साथ खुशबू पाटनी सोशल मीडिया के जरिए भी युवाओं के समर्थन में अपनी बात रख रही हैं. उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.