नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा झटका, ब्लू लाइन सहित सेंट्रल दिल्ली के ये 16 मेट्रो स्टेशन बंद

आयशा शेख़

• 01:16 PM • 22 Jul 2026

दिल्ली में सुरक्षा कारणों और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र DMRC ने राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, मंडी हाउस समेत 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी है.

UP Tak
Google CTA

Delhi Metro News: अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से लेकर येलो लाइन तक, लुटियंस दिल्ली के करीब 16 बड़े स्टेशनों को सुरक्षा कारणों के चलते यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यह बड़ा कदम उठाया है. सेंट्रल दिल्ली में कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के चलते राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे व्यस्त स्टेशनों पर भी ताले लटक गए हैं. 

राजीव चौक से ब्लू लाइन बदलने वालों के लिए राहत

मेट्रो प्रशासन ने साफ किया है कि स्टेशनों पर सिर्फ एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं. यानी, अगर आपको नोएडा से आकर वायलेट लाइन या येलो लाइन बदलनी है तो आप राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर ट्रेन चेंज कर सकते हैं. हालांकि, इन स्टेशनों से बाहर निकलने या बाहर से अंदर जाने की इजाजत बिल्कुल नहीं होगी.

DMRC की एडवाइजरी

"सुरक्षा एजेंसियों के अगले आदेश तक इन 16 स्टेशनों पर सेवाएं बंद रहेंगी. यात्री अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक रास्तों को ध्यान में रखकर बनाएं और अनावश्यक रूप से प्रभावित इलाकों में जाने से बचें."