UP Railway News: दिल्ली डिवीजन के गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड के बीच मंगलवार (21 जुलाई) को एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रेलवे की टीमें ट्रैक को खाली कराने और मरम्मत के काम में जुटी हैं, लेकिन इस वजह से कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थम गए हैं.
ADVERTISEMENT
रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के कारण कुल 30 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है और कुछ को बीच रास्ते से चलाया जा रहा है.
सबसे ज्यादा असर दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, रेवाड़ी और अलीगढ़ के बीच चलने वाली ईएमयू (EMU) और लोकल पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ा है. सुबह-सुबह दफ्तर, कॉलेज या काम-धंधे के लिए निकलने वाले आम यात्रियों को इससे काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट
अगर आप आज इनमें से किसी ट्रेन में सफर करने वाले थे, तो अपना प्लान बदल लें:
- 54424 हिसार – नई दिल्ली
- 74004 रेवाड़ी – दिल्ली जंक्शन
- 54414 रेवाड़ी – दिल्ली जंक्शन
- 64101 अलीगढ़ – दिल्ली जंक्शन
- 64103 अलीगढ़ – दिल्ली जंक्शन
- 64105 अलीगढ़ – नई दिल्ली
- 64111 खुर्जा – शकूरबस्ती
- 64583 टुंडला – दिल्ली जंक्शन
- 64109 दनकौर – शकूरबस्ती
- 64586 हाथरस जंक्शन – हाथरस किला
- 64581 हाथरस किला – दिल्ली जंक्शन
- 64062 दिल्ली जंक्शन – पलवल
- 64491 पलवल – नई दिल्ली
- 64404 दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद
- 64426 नई दिल्ली – गाजियाबाद
- 64012 शकूरबस्ती – पलवल
- 64013 पलवल – शकूरबस्ती
- 64582 दिल्ली जंक्शन – हाथरस किला
- 64112 शकूरबस्ती – दनकौर
- 54421 दिल्ली जंक्शन – रेवाड़ी
- 64411 साहिबाबाद – दिल्ली जंक्शन
- 64408 दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद
- 64423 गाजियाबाद – नई दिल्ली
- 64430 नई दिल्ली – गाजियाबाद
- 64425 गाजियाबाद – नई दिल्ली
- 64432 नई दिल्ली – गाजियाबाद
- 64443 गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन
- 64078 नई दिल्ली – पलवल
- 64903 मथुरा जंक्शन – गाजियाबाद EMU
- 64905 मथुरा जंक्शन – नई दिल्ली
शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें (रास्ते में ही रोकी गईं)
- ट्रेन नंबर 54310 (हिसार-दिल्ली जंक्शन): यह ट्रेन आज दिल्ली तक नहीं आएगी, इसे रेवाड़ी जंक्शन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा.
- ट्रेन नंबर 15305 (नई दिल्ली-रोहतक जंक्शन): यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाय बहादुरगढ़ तक ही जाएगी.
शॉर्ट ओरिजिनेट की गई ट्रेनें (बीच रास्ते से चलेंगी)
ट्रेन नंबर 15306 (रोहतक जंक्शन-नई दिल्ली): यह ट्रेन रोहतक से चलने के बाद नई दिल्ली तक नहीं जाएगी, बल्कि बहादुरगढ़ से ही अपनी यात्रा पूरी करेगी.
स्टेशन जाने से पहले क्या करें?
अगर आपको आज यात्रा करनी ही है, तो ऐन मौके पर परेशानी से बचने के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या NTES (National Train Enquiry System) ऐप/वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें. इससे आपका कीमती समय और परेशानी दोनों बच सकेंगे.
ADVERTISEMENT











