UP Train News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 14212/14211 नई दिल्ली-आगरा कैंट जंक्शन-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट को आगे ग्वालियर जंक्शन तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है.
ADVERTISEMENT
त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में आगरा से आगे धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर की तरफ जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में काफी पसीने छूट जाते हैं. रेलवे का यह अस्थायी विस्तार अब कई लोगों का सफर काफी आसान और आरामदायक बनाने जा रहा है.
कब से कब तक मिलेगी सुविधा?
- नई दिल्ली से ग्वालियर (ट्रेन नं. 14212): यह ट्रेन 24 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ग्वालियर तक चलाई जाएगी.
- ग्वालियर से नई दिल्ली (ट्रेन नं. 14211): वापसी में यह ट्रेन 25 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक ग्वालियर से अपनी यात्रा शुरू करेगी.
टाइम टेबल पर डालें एक नजर
नई दिल्ली से आगरा कैंट के बीच के स्टेशनों का समय पहले की तरह ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. नए विस्तारित रूट का समय कुछ इस प्रकार है-
ADVERTISEMENT











