यूपी-बिहार के कांवड़ियों के लिए रेलवे 28 जुलाई से रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर; रूट तय

आयशा शेख़

• 01:27 PM • 24 Jul 2026

सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़नी-देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05028/05027) चलाने का फैसला किया है.

UP Tak
Google CTA

Special Train: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही भोलेनाथ के भक्तों का रुख झारखंड के देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) की तरफ होने लगता है. इस दौरान ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे संभालना रेलवे के लिए भी बड़ी चुनौती होती है. कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की इसी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल और बिहार के रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) गोरखपुर ने इस पावन मौके पर बढ़नी-देवघर-बढ़नी अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी (ट्रेन संख्या 05028/05027) चलाने का फैसला लिया है. ट्रेन बढ़नी से लेकर देवघर के बीच कुल 33 फेरे लगाएगी, जिससे यूपी और बिहार के दर्जनों प्रमुख शहरों के श्रद्धालुओं को सीधे बाबा धाम पहुंचने में आसानी होगी.

कब से कब तक चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल?

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है-

  • बढ़नी से देवघर (ट्रेन संख्या 05028): 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक रोजाना चलेगी.
  • देवघर से बढ़नी (ट्रेन संख्या 05027): 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.

जानिए क्या रहेगा ट्रेन का रूट और टाइमिंग?

1. बढ़नी से देवघर का समय (ट्रेन नं. 05028): गाड़ी बढ़नी से रोज दोपहर 15:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:00 बजे देवघर पहुंचेगी.

मुख्य स्टेशनों पर रुकने का समय-

स्टेशन का नाम पहुंचने/छूटने का समय
शोहरतगढ़ 16:10 बजे
सिद्धार्थनगर 16:29 बजे
आनन्दनगर 16:54 बजे
गोरखपुर 17:50 बजे
कप्तानगंज 18:47 बजे
पडरौना 19:30 बजे
थावे 21:00 बजे
गोपालगंज 21:22 बजे
मशरख 22:43 बजे
छपरा ग्रामीण 00:25 बजे
सोनपुर 01:15 बजे
हाजीपुर 01:30 बजे
बरौनी 03:45 बजे
बेगुसराय 04:05 बजे
मुंगेर 07:00 बजे
सुलतानगंज 08:25 बजे
भागलपुर 09:05 बजे
बांका 10:45 बजे

2. देवघर से बढ़नी का समय (ट्रेन नं. 05027): वापसी में यह गाड़ी देवघर से रोज शाम 18:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.

स्टेशन का नाम पहुंचने/छूटने का समय
बांका 19:40 बजे
भागलपुर 21:03 बजे
सुलतानगंज 21:30 बजे
मुंगेर 23:20 बजे
बेगुसराय 00:15 बजे
बरौनी 00:55 बजे
हाजीपुर 02:50 बजे
सोनपुर 03:02 बजे
छपरा ग्रामीण 04:55 बजे
गोपालगंज 08:06 बजे
थावे 09:10 बजे
पडरौना 10:12 बजे
गोरखपुर 11:55 बजे
सिद्धार्थनगर 13:40 बजे
शोहरतगढ़ 14:02 बजे

बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर

चूंकि यह एक पूर्णतः अनारक्षित ट्रेन है, इसलिए श्रद्धालुओं को पहले से सीट बुक कराने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी/ साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 कोच और एस.एल.आर. के 02 कोच मिलाकर कुल 16 अनारक्षित डिब्बे लगाए जाएंगे.