कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई 2026 को देशभर के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. संगठन की ओर से जारी पोस्टर में छात्र संगठनों और अन्य समूहों से एकजुट होकर प्रदर्शन करने और अपनी मांगें रखने की बात कही गई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी प्रदर्शन होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्थानीय कार्यक्रम या प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीजेपी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है. पोस्टर में 24 जुलाई (शुक्रवार) को पूरे देश के हर जिले में "Peaceful Protest" यानी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की गई है.
पोस्टर के मुताबिक प्रदर्शन का मकसद हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है.
पोस्टर में क्या-क्या कहा गया?
पोस्टर में छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से कहा गया है कि वे अपने जिले में शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा हों. प्रशासन से अनुमति लेकर प्रदर्शन करें. छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएं. प्रदर्शन को गैर-राजनीतिक रखने के लिए सिर्फ तिरंगा और स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करें.
यूपी में क्या हो सकता है?
उत्तर प्रदेश में भी कई विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं, इसलिए यदि स्थानीय छात्र संगठन इस अपील का समर्थन करते हैं तो कुछ जिलों में प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.
हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस, जिला प्रशासन या किसी बड़े छात्र संगठन की ओर से इस अपील पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यूपी के किन-किन जिलों में प्रदर्शन होगा.
किस घटना के बाद आया यह आह्वान?
यह अपील 20-21 जुलाई को दिल्ली में लीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद सामने आई है. इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी. इसी घटना का हवाला देते हुए संगठन ने देशभर में एक दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है.
ADVERTISEMENT











