UP Train News: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही बाबाधाम और जसीडीह जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ट्रेनों में बढ़ने लगती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों और कांवरों की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे प्रशासन ने आसनसोल से गोरखपुर के बीच श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो दोनों तरफ से कुल 32-32 फेरे लगाएगी. इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से न केवल टिकट की मारामारी से राहत मिलेगी, बल्कि बिना आरक्षण के सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी.
रोजाना चलेगी ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) सुमित कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:
"आगामी श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है."
इस पूरी गाड़ी में 22 अनारक्षित श्रेणी के कोच होंगे, जिनमें 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी के और 02 एस.एल.आर.डी. कोच शामिल हैं.
आसनसोल से गोरखपुर का टाइम-टेबल
यह ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक रोजाना आसनसोल से रात 21:00 बजे (9:00 PM) रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
- आसनसोल: रात 21:00 बजे रवाना
- चित्तरंजन: 21:27 बजे
- मधुपुर: 22:22 बजे
- जसीडीह: 23:35 बजे
- झाझा: रात 00:25 बजे
- जमुई: 00:47 बजे
- किऊल: 01:20 बजे
- बरौनी: 03:20 बजे
- बछवारा: 03:42 बजे
- शाहपुर पटोरी: 04:22 बजे
- हाजीपुर: 05:25 बजे
- सोनपुर: 05:37 बजे
- दिघवारा: 06:07 बजे
- छपरा: 07:25 बजे
- सीवान: 08:35 बजे
- देवरिया सदर: 09:45 बजे
- गोरखपुर आगमन: सुबह 11:00 बजे
गोरखपुर से आसनसोल का टाइम-टेबल
वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक रोजाना गोरखपुर से शाम 16:15 बजे (4:15 PM) खुलेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
- गोरखपुर: शाम 16:15 बजे रवाना
- देवरिया सदर: 17:30 बजे
- सीवान: 18:35 बजे
- छपरा: 19:45 बजे
- दिघवारा: 20:22 बजे
- सोनपुर: 20:55 बजे
- हाजीपुर: 21:10 बजे
- शाहपुर पटोरी: 22:05 बजे
- बछवारा: 23:40 बजे
- बरौनी: रात 00:45 बजे
- किऊल: 01:40 बजे
- जमुई: 02:20 बजे
- झाझा: 03:50 बजे
- जसीडीह: 04:42 बजे
- मधुपुर: 05:12 बजे
- चित्तरंजन: 06:12 बजे
- आसनसोल आगमन: सुबह 08:20 बजे
कठकुइयां स्टेशन पर ठहरेगी पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के अलावा रेलवे ने स्थानीय यात्रियों को एक और सहूलियत दी है. ट्रेन संख्या 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का 26 जुलाई, 2026 से कठकुइयां स्टेशन पर 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया है.
ADVERTISEMENT











