Northern Railway News: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर रेलवे ने मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चार लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों को स्टॉप देने का फैसला लिया है. हालांकि यह ट्रेनें इन दोनों स्टेशन पर 31 जुलाई 2026 तक ही रुकेंगी. उत्तर रेलवे का यह फैसला उत्तर प्रदेश से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है. आइए जानते हैं रेलवे ने किन चार ट्रेनों को यह ठहराव दिया गया है और उनका समय क्या है.
ADVERTISEMENT
1. निजामुद्दीन-मदुरै जंक्शन एक्सप्रेस का समय
ट्रेन नंबर 12652 (हजरत निजामुद्दीन - मदुरै जंक्शन) अब सुबह 7:02 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट रुककर 7:04 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 8:12 बजे अपनी आगे की यात्रा के लिए निकल जाएगी.
2. निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस की नई टाइमिंग
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 12708 (हजरत निजामुद्दीन - तिरुपति) को भी ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन सुबह 7:02 बजे मथुरा जंक्शन आएगी और 7:04 बजे प्रस्थान करेगी. आगरा कैंट स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:12 बजे रवाना होगी.
3. कन्याकुमारी एक्सप्रेस का मथुरा में ठहराव
ट्रेन नंबर 12642 (हजरत निजामुद्दीन - कन्याकुमारी) को मथुरा जंक्शन पर अस्थायी रूप से रुकने का समय दिया गया है. यह ट्रेन सुबह 7:02 बजे मथुरा पहुंचेगी और 7:04 बजे रवाना होगी. आगरा कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव पहले से ही मौजूद है, इसलिए वहां के लिए अलग से नया समय जारी नहीं किया गया है.
4. निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस का नया शेड्यूल
ट्रेन नंबर 12650 (हजरत निजामुद्दीन - यशवंतपुर जंक्शन) का समय अन्य ट्रेनों से थोड़ा अलग है. यह ट्रेन सुबह 9:47 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी और 9:49 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे आगरा कैंट जंक्शन आएगी और 10:22 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी.
ADVERTISEMENT











