CJP के आह्वान के बाद प्रयागराज में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज

पंकज श्रीवास्तव

25 Jul 2026 (अपडेटेड: 25 Jul 2026, 12:22 PM)

Prayagraj AISA Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कर रही CJP ने देशभर के छात्रों से बड़ा आह्वान किया है. CJP के आह्वान के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकरआज 25 जुलाई को प्रयागराज में छात्रों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है .

UP Tak
Google CTA

Prayagraj AISA Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कर रही CJP ने देशभर के छात्रों से बड़ा आह्वान किया है. CJP के आह्वान के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 25 जुलाई को प्रयागराज में छात्रों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है . CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है. इससे पहले कल सरकार की ओर से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रवक्ताओं से मुलाकात कर आश्वासन दिया था कि सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार कर रही है. इसके साथ ही आज फिर से सरकार और CJP के बीच बातचीत हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

सरकार ने मानी ये दो मांगें

CJP के आशुतोष रंका ने कल बताया था कि सरकार के साथ हुई बातचीत में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं. सरकार ने पार्टी की दो प्रमुख मांगों को मान लिया है. इसमें पहली मांग आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना है. दूसरी मांग आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज हुई सभी एफआईआर और कानूनी मामलों को रद्द करना है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर पेंच

मुआवजे और मुकदमों की वापसी पर CJP की सरकार के साथ सहमति बन गई है, लेकिन मुख्य पेंच अभी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फंसा हुआ है. आशुतोष रंका ने कल मीडिया को बताया था कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मुख्य मांग पर फैसला लेने के लिए सरकार ने अभी थोड़ा समय मांगा है.

जेपी नड्डा ने दिया ये बयान

कल हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत में बताया थी कि यह बैठक बहुत ही अच्छे और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है. सरकार छात्रों की हर एक बात और सुझाव को काफी गंभीरता से सुन रही है. 

बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन करने की चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि छात्रों का गुस्सा अब पूरे देश में फैल चुका है. इसी कड़ी में आज CJP के आह्वान के बाद प्रयागराज में छात्रों द्वारा बड़ा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. दिल्ली के अलावा अब यह प्रदर्शन देश के अलग-अलग राज्यों में फैलता जा रहा है.