UP Weather Update: यूपी में 80 KM/घंटे की रफ्तार से तूफान का अलर्ट, IMD ने 50+ जिलों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी!

Uttar Pradesh Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खतरनाक रूप लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 जून को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है.

Uttar Pradesh Rain Alert

Uttar Pradesh Rain Alert (Photo: AI Generated)

आशुतोष चौबे

13 Jun 2026 (अपडेटेड: 13 Jun 2026, 09:00 AM)

follow google news

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खतरनाक रूप लेने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 जून को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 80 KM/घंटे तक पहुंच सकती है आंधी की रफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में तेज आंधी और तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. इन जिलों में बादलों की तेज गर्जना और बिजली गिरने के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों में बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में 70 KM/घंटे की हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में सामान्य तौर पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर इनकी गति बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने किसानों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रदेश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के 50 से अधिक जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. बिजली चमकने के समय खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या जलभराव वाले क्षेत्रों में खड़े होने से बचें. प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. आने वाले घंटों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है और कई जिलों में इसका असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है.