UP Monsoon Update: यूपी में मॉनसून की दस्तक को लेकर आया बिग अपडेट... मौसम विभाग ने बताया आपके जिले में किस तारीख को होगी एंट्री

UP Monsoon Update: यूपी में मानसून कब आएगा? मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है और यूपी के गोरखपुर, वाराणसी में 18-22 जून, लखनऊ में 22-25 जून और नोएडा-गाजियाबाद में 25-30 जून के बीच मानसून दस्तक देगा.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

यूपी तक

• 11:24 AM • 12 Jun 2026

follow google news

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसूनने रफ्तार पकड़ ली है और 11 जून 2026 को पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ हिस्सों में समय पर दस्तक दे दी है. बिहार में एंट्री के साथ ही अब मॉनसून के उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून बहुत तेजी से यूपी की तरफ कदम बढ़ा रहा है. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों (पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी) में मॉनसून किस तारीख तक दस्तक दे देगा:

यूपी में कब आएगा मॉनसून?

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री को लेकर रीजन-वाइज (Region-wise) तारीखों का पूर्वानुमान जारी किया है:

पूर्वी यूपी (18 से 22 जून): मॉनसून सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा. वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, प्रयागराज और आस-पास के जिलों में 18 से 22 जून के बीच मॉनसून की पहली बारिश होने की उम्मीद है.

मध्य यूपी (22 से 25 जून): पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करने के बाद मॉनसून मध्य यूपी की तरफ बढ़ेगा. राजधानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, और बाराबंकी समेत आस-पास के इलाकों में 22 से 25 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है.

पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर (25 से 30 जून): जून के आखिरी हफ्ते में मॉनसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पहुंचेगा. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, और सहारनपुर आदि क्षेत्रों में 25 से 30 जून के आसपास मॉनसून की झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना है.

कैसा रहेगा साल 2026 का पूरा मॉनसून सीजन? 

आईएमडी (IMD) के लेटेस्ट मॉनसून प्रोग्रेस अपडेट के मुताबिक, साल 2026 का पूरा मॉनसून सीजन सामान्य से थोड़ा कमजोर (LPA का करीब 90%) रहने का अनुमान जताया गया है. इसके बावजूद, राहत की बात यह है कि मॉनसून के शुरुआती दौर में अच्छी और सक्रिय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिससे उम्मीद है कि यूपी के किसानों और आम जनता को गर्मी से जल्द ही बड़ी निजात मिल जाएगी.