UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने गंभीर चेतावनी जारी की है. राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कल यानी 12 जून को उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से सचेत करते हुए बताया है कि इस दौरान सूबे के कई जिलों में बारिश, तेज मेघगर्जन (बादलों की गड़गड़ाहट) के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) का बड़ा खतरा बना हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने भारी आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून को बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार बेहद तेज रहने वाली है. प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है. हवाओं के झोंके बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में कमजोर संरचनाओं, टिनशेड और पेड़ों के गिरने की आशंका बढ़ गई है.
इन जिलों में मेघगर्जन, बारिश और बिजली गिरने की अधिक संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजैसापुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.
ADVERTISEMENT










