यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देने वाले TMC के जहांगीर खान को हाफ पैंट में कराई गई परेड... फाल्टा में ही निकाला जुलूस!

पश्चिम बंगाल के फाल्टा से टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में परेड कराई. चुनाव के दौरान जहांगीर ने यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा को 'पुष्पा' बनकर चुनौती दी थी, जिसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.

Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma

Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma

यूपी तक

• 05:05 PM • 11 Jun 2026

follow google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी दबंगई और विवादित बयानों को लेकर देश भर की सुर्खियों में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता जहांगीर खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेपाल बॉर्डर से स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, पुलिस जहांगीर खान को दक्षिण 24 परगना के फाल्टा इलाके में लेकर पहुंची. यहां जहांगीर खान को हाफ पैंट (टी-शर्ट और निक्कर) में परेड करते हुए दिखाई दिया. इस कार्रवाई ने कुछ हफ्ते पहले चुनाव के दौरान यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान के बीच हुए उस बवाली विवाद की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने पूरी बंगाल की राजनीति को फिल्मी बना दिया था.

यह भी पढ़ें...

क्या था अजय पाल शर्मा बनाम जहांगीर खान विवाद?

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात डीआईजी अजय पाल शर्मा को डायमंड हार्बर क्षेत्र (जिसके तहत फाल्टा विधानसभा आती है) का पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया था.

चुनाव के दौरान फाल्टा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान और उनके समर्थकों पर चुनावी गड़बड़ी और मतदाताओं को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लग रहे थे. इसी बीच आईपीएस अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह भारी सुरक्षा बल के साथ फाल्टा में जहांगीर खान के ठिकाने के पास स्थानीय लोगों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए जहांगीर खान का पता पूछ रहे थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने अजय पाल शर्मा के इस कड़क अंदाज को रील लाइफ के 'सिंघम' जैसा बताया.

जहांगीर का फिल्मी जवाब- मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं

इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी नेता जहांगीर खान ने चुनाव के दौरान खुलेआम चुनौती दी थी. जहांगीर ने कहा था, "अगर वो (हम भी पुष्पा हैं... पुष्पा राज, झुकेगा नहीं." जहांगीर खान ने पुलिस और चुनाव आयोग पर वोटर्स को डराने का आरोप भी लगाया था.

नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी और फाल्टा में निकाला जुलूस

फिल्म 'पुष्पा' के डायलॉग मारकर पुलिस को चुनौती देने वाले जहांगीर खान का यह रसूख चुनाव परिणाम और सत्ता के समीकरण बदलते ही पूरी तरह ढह गया. फाल्टा सीट पर चुनावी गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान का आदेश दिया था, जिससे ठीक 48 घंटे पहले जहांगीर खान अचानक चुनावी मैदान से पीछे हट गया था और तभी से वह फरार चल रहा था. उसके खिलाफ जबरन वसूली, जमीन कब्जाने और चुनावी हिंसा सहित करीब 7 एफआईआर दर्ज हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दार्जिलिंग पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में जहांगीर खान को नेपाल बॉर्डर से उस वक्त गिरफ्तार किया था.