UP Weather: यूपी के इन जिलों में कल 80km/h की रफ्तार से आएगी आंधी, 15 शहरों में गिर सकती है बिजली

आयशा शेख़

• 06:44 PM • 12 Jun 2026

उत्तर प्रदेश में 13 जून को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather 13 June: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कहीं-कहीं स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है.  

कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?

  • सबसे ज्यादा तापमान: राज्य भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान झांसी में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  
  • सबसे कम तापमान: राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.  

इन जिलों में 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आएगी आंधी 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात बिजली गिरने के साथ ही भीषण अंधड़ आने की आशंका है. 

इस दौरान अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और हवा के झोंके बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. ऐसे मौसम में लोगों को खुले में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जाती है.