UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कुदरत का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल यानी 16 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कुछ जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की खौफनाक रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जो अपने साथ आफत की बारिश लेकर आ रही हैं. मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में 70kmph की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, कल उत्तर प्रदेश के कुछ विशेष क्षेत्रों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रुख अख्तियार कर सकता है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार झोंकों में बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है:
प्रभावित क्षेत्र: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.
यहां 60kmph की रफ्तार से चलेंगे झोंके
इसके अलावा, यूपी के कई अन्य जिलों में भी आंधी-तूफान का अच्छा-खासा असर देखने को मिलेगा. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो झोंकों में बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं:
प्रभावित क्षेत्र: शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के इलाके.
कल इन सभी जिलों में होगी झमाझम बारिश
तूफानी हवाओं के इस तांडव के साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना जताई है. कल जिन जिलों में बारिश अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी, उनकी पूरी सूची इस प्रकार है:
बारिश वाले जिले: शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र।
ADVERTISEMENT










