हाथ जोड़े और कान पकड़कर मांगी माफी... IPS अजय पाल शर्मा को हेकड़ी दिखाने वाले TMC नेता जहांगीर खान की बेबसी देख हर कोई चौंका! 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान का वीडियो वायरल, जिसमें पुलिस घेरे में हाफ पैंट में उनकी परेड कराई गई और उन्होंने कान पकड़कर माफी मांगी. जानिए आईपीएस अजय पाल शर्मा से उनका पुराना विवाद.

TMC Leader Jahangir Khan Video

TMC Leader Jahangir Khan Video

यूपी तक

• 02:45 PM • 15 Jun 2026

follow google news

पश्चिम बंगाल से बेहद ही चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर और चर्चित नेता जहांगीर खान का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीएमसी नेता का जो हाल दिख रहा है, उसने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. रसूखदार नेता को पुलिस अभिरक्षा में बिल्कुल बेबस और लाचार स्थिति में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

हाफ नेकर में कराई परेड, जनता के सामने पकड़े कान!

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी नेता जहांगीर खान हाफ नेकर (हाफ पैंट) और शर्ट पहने हुए हैं. पुलिस की भारी मुस्तैदी और कड़े घेरे के बीच उन्हें इलाके के भीतर पैदल चलाकर उनकी परेड कराई जा रही है. इस दौरान जहांगीर खान वहां मौजूद आम जनता और पुलिस के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में वह बाकायदा अपने दोनों कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

जब यूपी के 'एन्काउंटर स्पेशलिस्ट' IPS अजय पाल शर्मा से भिड़ गए थे जहांगीर!

यह वही जहांगीर खान हैं, जिनका उत्तर प्रदेश के सिंघम और 'एन्काउंटर स्पेशलिस्ट' माने जाने वाले आईपीएस (IPS) अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ पुराना और बेहद चर्चित विवाद रहा है.

यह पूरा मामला बंगाल चुनाव के वक्त का है, जब यूपी कैडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया था. उस दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी नेता जहांगीर खान के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी. जहांगीर खान ने तब भारी रसूख दिखाते हुए पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया था और ऑन-कैमरा आईपीएस अधिकारी से सीधे भिड़ गए थे. उस वक्त दोनों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा था.

अतीत की हेकड़ी बनाम आज की बेबसी

बंगाल चुनाव के समय आईपीएस अजय पाल शर्मा के सामने हेकड़ी दिखाने वाले और यूपी पुलिस के रडार पर रहे जहांगीर खान का आज यह हाल देखकर हर कोई हैरान है. कभी पुलिस को आंखें दिखाने वाले नेता को आज खुद हाफ नेकर में पुलिस के घेरे के बीच कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ रही है. इस ताजा वीडियो ने उनके पुराने विवादों की यादें एक बार फिर ताजा कर दी हैं.