UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है. मौसम विभाग ने कल यानी 17 जून के लिए राज्य के एक बड़े हिस्से में मेघगर्जन, तेज वज्रपात और मूसलाधार बारिश का 'हाई अलर्ट' जारी किया है. आसमान में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के साथ यूपी के 55 से ज्यादा जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, कल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा. इन सभी जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी:
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.
प्रशासन की चेतावनी- वज्रपात (बिजली) से रहें सावधान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज होगी जो कमजोर संरचनाओं, टिन शेड और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है. सबसे ज्यादा अलर्ट बिजली गिरने (वज्रपात) को लेकर जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि जब मौसम खराब हो, तो वे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और अपने घरों के भीतर सुरक्षित रहें.
ADVERTISEMENT










