UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने यानी आज 16 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार कुछ जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT
70kmph तक चलेंगी तूफानी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ज्यादा आक्रामक रहेगा. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो झोंकों में बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.
60kmph तक झोंकेदार हवा का असर
इसके अलावा शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भी तेज हवाओं का असर रहेगा. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भी सावधानी बरतने की अपील की है.
इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने साफ किया है कि इन सभी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज हवाओं के कारण नुकसान की भी आशंका बनी हुई है. प्रभावित जिलों में शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत कई इलाके शामिल हैं.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और अन्य घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
ADVERTISEMENT










