UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाला 17 साल का नाबालिग युवक अपने दोस्त के घर आता-जाता था. दोस्त का घर कैंपवेल रोड स्थित था. अचानक नाबालिग गायब हो गया. परिवार ने उसकी तलाश करने की कोशिश की. मगर वह नहीं मिला. फिर लड़के की मां दोस्त के घर गईं. फिर पता चला कि नाबालिग को उसके दोस्त की भाभी अपने साथ ले गई हैं.
ADVERTISEMENT
इसके बाद इस केस में जो सामने आया, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. आरोप है कि दोस्त की भाभी अतीका युवक को अपने साथ नैनीताल ले गई. आरोप है कि दोस्त की भाभी ने वहां जाकर उसका शारीरिक शोषण किया. महिला ने नाबालिग के कथित तौर पर अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए और फिर उसे कथित ब्लैक मेल भी करने लगी. आरोप है कि इस दौरान महिला ने किशोर से 10 लाख की मांग भी की.
नाबालिग के आरोप
पीड़ित परिवार ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग युवक को बरामद कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित युवक ने बताया, आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. रास्ते में उसका मोबाइल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. किशोर के अनुसार, नैनीताल के एक होटल में आरोपी महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए. पीड़ित का कहना है कि भाभी ने उससे 10 लाख की मांग की. इसके बाद वह उसे ब्लैक मेल करने लगीं.
पुलिस ने ये बताया
इस पूरे मामले को लेकर एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया, पीड़ित किशोर 9वीं क्लास का छात्र है. 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया. उसका मोबाइल फोन भी बंद था. परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था. जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं. इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर लिया. मामले में कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT









