UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में हसन खान नाम के युवक ने बारात में नाच रही हिंदू महिलाओं पर गलत कमेंट कर दिया. इसकी वजह से अब वह बुरा फंस गया है. उसने हिंद महिलाओं को लेकर जो कहा, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
हसन खान ने क्या कहा?
वीडियो में दिख रहा है कि हसन खान नाम का युवक शादी कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर डांस कर रही महिलाओं को चुड़ैल कहता है. वह कहता है, यह देखो ऐसे नाच रही है जैसे चुड़ैल नाचती हैं. इसके बाद वह कई तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल महिलाओं-युवतियों के लिए करता है.
जिस समय हसन खान ये कमेंट करता है, वह कार में बैठा होता है. हैरानी की बात ये है कि हसन अपना ये वीडियो खुद ही बनाता है और उसे खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर भी कर देता है.
बता दें कि मामला सामने आने के बाद अब हिंदू संगठन एक्टिव हो गए हैं. एसपी बरेली के आदेश के बाद इज्जत नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है. हैरानी की बात ये भी है कि आरोपी शांति समिति की बैठकों में भी शामिल होता था.
आरोपी पुलिस हिरासत में
इस मामले को लेकर थाना इज्जत नगर पुलिस ने बताया, आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही थी. अब उसे हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT









