सहारनपुर का उस्मान किशोरी को बार-बार अपने पास बुलाता… वो रोती हुई हर बार जाती, अब जो पता चला उससे लोगों में भारी गुस्सा

UP News: यूपी के सहारनपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां उस्मान नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगा है. इसको लेकर लोगों में भी भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

UP News (पीड़िता का प्रतीकात्मक फोटो)

राहुल कुमार

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 12:27 PM)

follow google news

UP News: सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग युवती के साथ उस्मान काफी दिनों से गंदा खेल खेल रहा था. आरोप है कि उस्मान लगातार नाबालिग के साथ रेप कर रहा था. उसने किशोरी की अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे. जिसके सहारे से वह पीड़िता को ब्लैक मेल करता और उसके साथ गंदा काम करता.

यह भी पढ़ें...

ये सिलसिला काफी समय से चल रहा था. मगर बदनामी के डर से पीड़िता चुप थी. उसे खौफ दिखा रखा था कि अगर उसने किसी को ये बात बताई तो वह उसकी ये अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. बता दें कि अब उस्मान का गंदा राज खुल गया है.

उस्मान के साथ अब ये हो गया

बताया जा रह है कि किसी तरह से मामले की जानकारी पीड़िता की मां को लग गई. उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी. जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को मिली, गुस्सा भी फैल गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ उसे जेल भी भेज दिया है.

पुलिस का एक्शन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नकुड़ पुलिस ने मामले में फौरन कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया. अब उसे जेल भी भेज दिया गया है.