रामपुर में बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहा था शख्स, वीडियो हुआ वायरल तो अब बुरा फंस गया

Rampur Viral News: यूपी के रामपुर में एक युवक बीच सड़क पर ही नमाज पढ़ने लगा. इस वजह से सड़क पर भारी जाम भी लग गया. अब युवक के खिलाफ एक्शन हो गया है.

rampur, namaz on road, namaz video viral, man did namaz in middle of road, weird video, shocking video,  Shahabad Gate incident Rampur, man offering namaz on road India, UP police

UP News

आमिर खान

20 Apr 2026 (अपडेटेड: 20 Apr 2026, 04:20 PM)

follow google news

Rampur News: रामपुर से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक बीच सड़क पर ही नमाज पढ़ रहा है. युवक सड़क के बीचो-बीच ही नमाज पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में ये भी दिख रहा है कि बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे शख्स को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. मगर युवक वहां से नहीं गया. बता दें कि अब इस मामले में एक्शन हो गया है. रामपुर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे शख्स के खिलाफ कार्रवाई की है.

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

इस मामले को लेकर रामपुर एसपी अनुराग सिंह ने बयान दिया है. रामपुर एसपी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसे जेल भी भेजा जा रहा है. दूसरी तरफ युवक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक तौर से कमजोर है.

एसपी रामपुर अनुराग सिंह ने बताया, थाना सिविल लाइन से ये वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक युवक बीच रोड नमाज पढ़ रहा था. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.