अगस्त में भी मिलेगा कंफर्म टिकट! रेलवे ने यूपी समेत इन 3 बड़े रूट्स की स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

आयशा शेख़

• 08:29 PM • 30 Jul 2026

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंदौर-हजरत निजामुद्दीन और उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है. इससे दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात और अयोध्या जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को अगस्त महीने में भी अतिरिक्त फेरे और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी.

UP Tak
Google CTA

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इंदौर से दिल्ली (हजरत निज़ामुद्दीन) और गुजरात के उधना से अयोध्या कैंट के बीच सफर करने वाले यात्रियों को इससे सीधा फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें...

इंदौर-हजरत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेनें 

  • ट्रेन नंबर 09309 (इंदौर जंक्शन से हज़रत निज़ामुद्दीन):  ट्रेन हफ्ते में दो दिन (शुक्रवार और रविवार) चलती है. पहले इसका आखिरी फेरा 31 जुलाई 2026 को तय था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है. रेलवे ने इसके 9 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं.
  • ट्रेन नंबर 09310 (हज़रत निज़ामुद्दीन से इंदौर जंक्शन): वापसी दिशा में ट्रेन शनिवार और सोमवार को चलती है. पहले इसका अंतिम फेरा 1 अगस्त 2026 को था, जिसे अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इसके भी 9 फेरे बढ़ा दिए गए हैं.

उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेनें

गुजरात के सूरत (उधना) से भगवान राम की नगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के सफर को और आसान कर दिया है.

  • ट्रेन नंबर 09093 (उधना से अयोध्या कैंट): साप्ताहिक ट्रेन हर शुक्रवार को चलती है. 31 जुलाई 2026 को इसका सफर समाप्त हो रहा था, जिसे बढ़ाकर अब 28 अगस्त 2026 कर दिया गया है. इसके 4 नए फेरे जोड़े गए हैं.
  • ट्रेन नंबर 09094 (अयोध्या कैंट से उधना): हर शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन 1 अगस्त 2026 तक के लिए ही थी, लेकिन अब यात्री 29 अगस्त 2026 तक इसमें सफर कर सकेंगे. रेलवे इसके भी 4 अतिरिक्त फेरे चलाएगा.

उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेनें

उधना और अयोध्या मार्ग पर यात्रियों की मांग को देखते हुए एक और जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सेवा का विस्तार किया गया है.