UP Weather: यूपी में 23 से 26 सितंबर के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ये लेटेस्ट अपडेट

यूपी तक

• 05:33 PM • 22 Sep 2026

UP Weather: 23 सितंबर को यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. 24 सितंबर से पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ मौसम बदलेगा. 25-26 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. हालांकि 23 सितंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन अगले दो-तीन दिनों में राज्य में तेज हवाओं और भारी बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार जताए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

23 सितंबर को किन-किन इलाकों में बारिश की संभावना?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 23 सितंबर को प्रदेश भर में छिटपुट बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना जताई गई है.

24 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

23 सितंबर की हल्की बौछारों के बाद 24 सितंबर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 24 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना है.

24-25 सितंबर को इन जिलों में रहेगा असर 

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 25 सितंबर को यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और अंबेडकर नगर व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है.

25 और 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों संभागों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग की सलाह और सावधानियां

24 सितंबर से शुरू होने वाले खराब मौसम को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नागरिकों और किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों या कंक्रीट की दीवारों के पास न रहें.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

खेतों में खड़ी फसलों (जैसे गन्ना, धान, मक्का और केला) को जलभराव और गिरने से बचाने के लिए सिंचाई रोक दें तथा उचित जल निकासी की व्यवस्था करें.  

ये भी पढ़ें: शादी हुए 24 घंटे भी नहीं बीते और बेडरूम में पड़ी मिली नई नवेली दुल्हन और दूल्हे की बॉडी, आखिर क्या हुआ?