UP Weather Upate:उत्तर प्रदेश में जुलाई के आखिरी दिन यानी 31 जुलाई को मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने वाली है. भारतीय मौसम विभाग ने 31 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश की कोई खास अलर्ट जारी नहीं की गई है. हालांकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी.
ADVERTISEMENT
बारिश और हवाओं का पूर्वानुमान
31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 20 से 30 किमी/घंटा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में 15 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं.
आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में हल्की धूप और बादलों की खींचतान के चलते उमस बनी रह सकती है. हालांकि अगस्त के पहले हफ्ते से मॉनसून के दोबारा जोर पकड़ने की उम्मीद है जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.
किन-किन जिलों के लिए अलर्ट है?
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी 31 जुलाई के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर व आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
वहीं पूर्वी यूपी के लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Mood kya hai Mainpuri: सपा के गढ़ मैनपुरी में 50-50 की जंग में उलझीं 4 सीटें, अखिलेश मारेंगे बाजी या बीजेपी बिगाड़ेगी समीकरण?
ADVERTISEMENT











