Kanwar Yatra 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही 'बम-बम भोले' के जयकारों से सड़कें और स्टेशन गूंजने लगते हैं. कांवड़ियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे ने न सिर्फ कई मेला स्पेशल अनरिजर्व्ड ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, बल्कि दिल्ली से चलने वाली कुछ नियमित लोकल ट्रेनों का दायरा बढ़ाकर सीधे हरिद्वार तक कर दिया है. इससे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी और लखनऊ तक के श्रद्धालुओं का सफर आसान होने वाला है.
दिल्ली से चलने वाली DEMU और MEMU ट्रेनों का बढ़ा दायरा
उत्तर रेलवे ने दिल्ली से शामली और सहारनपुर जाने वाली दो प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार सीधे हरिद्वार तक कर दिया है-
दिल्ली जंक्शन - शामली - हरिद्वार DEMU
- ट्रेन संख्या 74023: दिल्ली जंक्शन से रात 20:00 बजे रवाना होकर शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की और ज्वालापुर होते हुए देर रात 01:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. (संचालन: 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026)
- ट्रेन संख्या 74022: हरिद्वार से तड़के 03:05 बजे छूटकर सुबह 09:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. (संचालन: 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026)
दिल्ली जंक्शन - सहारनपुर - हरिद्वार MEMU
- ट्रेन संख्या 64557: दिल्ली जंक्शन से शाम 16:15 बजे चलेगी और सहारनपुर, रुड़की, ज्वालापुर होते हुए रात 22:50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. (संचालन: 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026)
- ट्रेन संख्या 64558: हरिद्वार से रात 02:00 बजे रवाना होकर सुबह 08:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. (संचालन: 31 जुलाई से 14 अगस्त 2026)
(नोट: इन सभी ट्रेनों में साधारण श्रेणी यानी जनरल डिब्बे होंगे.)
हरिद्वार और शाहदरा के बीच स्पेशल अनरिजर्व्ड ट्रेनें
दिल्ली शाहदरा और हरिद्वार/योग नगरी ऋषिकेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं:
हरिद्वार - दिल्ली शाहदरा - हरिद्वार मेला स्पेशल
- ट्रेन संख्या 04314: हरिद्वार से दोपहर 15:30 बजे रवाना होकर ज्वालापुर, रुड़की, टपरी जंक्शन, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद होते हुए रात 20:40 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 04313: दिल्ली शाहदरा से रात 22:25 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 04:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.
- अवधि: 30 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक.
योग नगरी ऋषिकेश - दिल्ली शाहदरा
- ट्रेन संख्या 04316: योग नगरी ऋषिकेश से रात 20:35 बजे चलकर रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, रुड़की, टपरी और शामली के रास्ते तड़के 03:50 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 04315: दिल्ली शाहदरा से तड़के 04:20 बजे छूटकर सुबह 11:00 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी.
- अवधि: 04316 (30 जुलाई से 13 अगस्त 2026) और 04315 (31 जुलाई से 14 अगस्त 2026).
आलमनगर/लखनऊ के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन
पूर्वांचल और मध्य यूपी से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन का प्रबंध किया है:
योग नगरी ऋषिकेश - आलमनगर - योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल
- ट्रेन संख्या 04318: योग नगरी ऋषिकेश से शाम 19:00 बजे रवाना होकर हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए अगली सुबह 10:45 बजे आलमनगर पहुंचेगी. (संचालन: 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026)
- ट्रेन संख्या 04317: आलमनगर से दोपहर 12:05 बजे छूटकर रात 23:00 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. (संचालन: 31 जुलाई से 29 अगस्त 2026)
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह
कांवड़ मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है. चूंकि ये सभी ट्रेनें अनरिजर्व्ड हैं, इसलिए समय से पहले स्टेशन पहुंचना समझदारी होगी.
ADVERTISEMENT











