UP-Bihar Train News: ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सहूलियत के लिए आगरा कैंट और कानपुर सेंट्रल से कोलकाता के बीच एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT
ये ट्रेनें डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन), गया, गोमो, धनबाद और आसनसोल के रास्ते चलेंगी, जिससे यूपी-बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
अहमदाबाद-पटना के बीच भी मिलेगा एक और फेरा
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वतीचंद्र ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों और सामान्य दिनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है.
इसके साथ ही, पटना और अहमदाबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का दायरा भी बढ़ाया गया है. अब गाड़ी संख्या 09447 (अहमदाबाद-पटना स्पेशल) 29 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से रवाना होगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09448 (पटना-अहमदाबाद स्पेशल) 31 जुलाई 2026 को पटना से चलाई जाएगी.
कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल (04157/04158) की पूरी टाइमिंग
कानपुर से कोलकाता (04157) ट्रेन 28 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक हर मंगलवार को कानपुर सेंट्रल से सुबह 08:00 बजे निकलेगी. इसके बाद डीडीयू (14:15 बजे), सासाराम (15:35 बजे), गया (17:30 बजे), कोडरमा (18:45 बजे), पारसनाथ (19:45 बजे), गोमो (20:05 बजे) और धनबाद (20:40 बजे) होते हुए अगले दिन तड़के 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन 29 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हर बुधवार को कोलकाता से सुबह 07:25 बजे चलेगी. धनबाद (12:45 बजे), गोमो (13:05 बजे), पारसनाथ (13:25 बजे), कोडरमा (14:15 बजे), गया (15:45 बजे), सासाराम (17:15 बजे) और डीडीयू (18:30 बजे) रुकते हुए अगले दिन तड़के 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.
इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 1 सेकेंड एसी (2nd AC), 4 थर्ड एसी (3rd AC), 9 स्लीपर (शयनयान) और 8 जनरल (साधारण) कोच लगाए गए हैं.
आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल (01911/09112) का पूरा टाइम-टेबल
आगरा कैंट से कोलकाता (01911) ट्रेन 30 जुलाई 2026 से 24 सितंबर 2026 तक हर गुरुवार को आगरा कैंट से तड़के 03:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद डीडीयू (14:15 बजे), सासाराम (15:35 बजे), गया (17:30 बजे), कोडरमा (18:45 बजे), पारसनाथ (19:45 बजे), गोमो (20:05 बजे) और धनबाद (20:40 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
वापसी में स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई 2026 से 25 सितंबर 2026 तक हर शुक्रवार को कोलकाता से सुबह 07:25 बजे निकलेगी. धनबाद (12:45 बजे), गोमो (13:05 बजे), पारसनाथ (13:25 बजे), कोडरमा (14:15 बजे), गया (15:45 बजे), सासाराम (17:15 बजे) और डीडीयू (18:30 बजे) के रास्ते अगले दिन सुबह 08:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 1 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल रहेंगे.
ADVERTISEMENT











