UP Special Trains List 2026: ट्रेन में कंफर्म टिकट न मिलना और लगातार बढ़ती वेटिंग लिस्ट हर यात्री के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं होती. यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, आगरा कैंट और सूबेदारगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. सावन के पावन महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दो दैनिक स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाई हैं.
प्रयागराज-बनारस-सूबेदारगंज श्रावणी मेला स्पेशल
ट्रेन 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन (कुल 32 फेरे) चलेगी. प्रयागराज जंक्शन से यह सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 11:50 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में बनारस से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 16:10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी. ठहराव प्रयागराज रामबाग, झूसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर और माधोसिंह पर होगा.
सूबेदारगंज-औड़िहार-प्रयागराज श्रावणी मेला स्पेशल
सूबेदारगंज से यह ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रतिदिन रात 21:30 बजे रवाना होगी और रात 01:30 बजे औड़िहार पहुंचेगी. वहीं औड़िहार से गाड़ी संख्या 01918 प्रतिदिन रात 01:55 बजे चलकर सुबह 06:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी (30 जुलाई से 30 अगस्त 2026). ठहराव रामबाग, झूसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी जंक्शन और वाराणसी सिटी पर होगा.
दक्षिण भारत और लंबे रूट्स के लिए स्पेशल ट्रेनें
उत्तर भारत से दक्षिण भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए भी कई साप्ताहिक ट्रेनें शेड्यूल की गई हैं-
1. कानपुर सेंट्रल - मदुरै विशेष गाड़ी
- कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार (05.08.26 से 26.08.26 - 04 फेरे). मदुरै से प्रत्येक शनिवार (08.08.26 से 29.08.26 - 04 फेरे).
- कानपुर से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 07:15 बजे मदुरै पहुंचेगी. मदुरै से शनिवार तड़के 02:30 बजे चलकर सोमवार सुबह 04:30 बजे कानपुर वापस आएगी.
- मुख्य ठहराव: पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, कटपडी और डिंडीगुल.
2. प्रयागराज - तिरुनेलवेली विशेष गाड़ी
- प्रयागराज से प्रत्येक शनिवार (01.08.26 से 22.08.26 - 04 फेरे). तिरुनेलवेली से प्रत्येक सोमवार (03.08.26 से 24.08.26 - 04 फेरे).
- प्रयागराज से शनिवार सुबह 10:20 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 13:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी. वापसी में सोमवार रात 23:30 बजे चलकर गुरुवार तड़के 03:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
- मुख्य ठहराव: मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, मदुरै और कोविलपट्टी.
3. प्रयागराज - यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष
- प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार (05.08.26 से 23.09.26 - 08 फेरे). यशवंतपुर से प्रत्येक शनिवार (08.08.26 से 26.09.26 - 08 फेरे).
- प्रयागराज से बुधवार शाम 18:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार रात 21:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में यशवंतपुर से शनिवार सुबह 07:00 बजे चलकर सोमवार सुबह 06:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.
- मुख्य ठहराव:शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर.
पूर्वी भारत (कोलकाता) के लिए विशेष ट्रेनें
कोलकाता की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कानपुर और आगरा से सीधी विशेष गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं:
कानपुर सेंट्रल - कोलकाता साप्ताहिक
कानपुर से प्रत्येक मंगलवार (21.07.26 से 29.09.26 - 11 फेरे) सुबह 08:00 बजे चलकर बुधवार सुबह 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. कोलकाता से प्रत्येक बुधवार (22.07.26 से 30.09.26) सुबह 07:25 बजे रवाना होगी. ठहराव फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, धनबाद, आसनसोल पर होगा.
आगरा कैंट - कोलकाता साप्ताहिक
आगरा कैंट से प्रत्येक गुरुवार (23.07.26 से 24.09.26 - 10 फेरे) तड़के 03:40 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार (24.07.26 से 25.09.26) सुबह 07:25 बजे रवाना होगी. ठहराव टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, धनबाद पर होगा.
ADVERTISEMENT











