8 साल पहले कौशांबी के भारत यादव ने युवती को भगाकर की थी लव मैरिज, अब उसे मिली खौफनाक मौत, किसने दी? नाम सामने आया

Kaushambi News: भारत यादव ने 8 साल पहले अशोक पांडे के परिवार की बेटी से शादी की थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. अब इसी को लेकर 8 साल बाद कौशांबी में खूनी खेल खेला गया है.

Kaushambi, Kaushambi News, Kaushambi Viral News, Kaushambi Crime, Kaushambi Crime News, UP News, UP Viral News, कौशांबी, कौशांबी न्यूज, कौशांबी वायरल न्यूज, कौशांबी क्राइम, कौशांबी क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

अखिलेश कुमार

20 Apr 2026 (अपडेटेड: 20 Apr 2026, 04:16 PM)

follow google news

Kaushambi News: कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के एडहरा गांव में रहने वाले भारत यादव ने 8 साल पहले गांव की ही युवती से भागकर शादी की थी. पिछले 8 सालों से लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ चल रहा था और रंजिश मान रहा था. अब भारत यादव को मार डाला गया है. उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करके, उसे मौत के घाट उतार दिया गया है. 

यह भी पढ़ें...

अशोक पांडे और उनके परिवार पर आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. भारत यादव और अशोक पांडे (लड़की पक्ष) के लोग आमने-सामने आ गए. तभी मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी परिवार के लोगों ने भारत के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. साथ में एडिशनल एसपी, सीओ सदर ने भी घटना स्थल का दौरा किया. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

मृतक के पिता का कहना है कि गांव के रहने वाले अशोक पांडे के लड़कों ने उनके बेटे की हत्या कर दी, क्योंकि मेरे बेटे ने उनकी लड़की से शादी की थी. तभी से रंजिश पाल रहे थे. दोनों में तभी से दुश्मनी चल रही थी.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया, दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें भारत यादव की मौत हो गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.