लखनऊ के विजय चौबे ने अब्दुल संग मिल 16 साल की बेटी का तब तक गला दबाया जब तक वो मरी नहीं फिर दिखाई खौफनाक हैवानियत

UP News: यूपी के लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला. हत्या की वजह हैरान कर देने वाली है.

UP News

अंकित मिश्रा

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 09:11 AM)

follow google news

UP News: क्या कोई पिता अपनी बेटी को तड़पा-तड़पा कर मार सकता है? लखनऊ से आया ये मामला काफी शर्मसार कर देने वाला है. यहां एक पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी को मौत दे डाली. हत्या के बाद भी पिता ने बेटी के शव के साथ वो किया, जिसने हर किसी को कंपा दिया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल  लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय चौबे ने 16 अप्रैल को बेटी वंदना चौबे के लापता होने की खबर पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. कॉल डिटेल, लोकेशन की जांच और पूछताछ के बाद वंदना का पिता की शक के घेरे में आ गया. फिर सामने आया कि विजय ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी वंदना को मार डाला था.

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने पूरी कहानी बताई

इस मामले को लेकर डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया, विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची थी. 13 अप्रैल को दोनों ने किराए की कार ली और बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने घर से बाहर ले गए. फिर बाराबंकी के कुर्सी रोड पहुंचे. यहां सुनसान जगह पर कार के अंदर सो रही बेटी का गला दबा दिया. 

डीसीपी ने आगे बताया, बेटी विरोध करती रही. मगर ये दोनों उसका गला दबाते रहे. ये तब तक गला दबाते रहे, जब तक बेटी तड़प-तड़प कर मर नहीं गई. हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. डीसीपी के मुताबिक, इनका इरादा शव को शारदा नहर में डालना था. मगर तभी सड़क पर वाहन आ गए. ये देख दोनों डर गए और शव को पास में ही डाल वहां से फरार हो गए.

क्यों की बेटी की हत्या?

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के व्यवहार से परेशान था. इसलिए उसने ये कदम उठाया. बता दें कि पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके साथी अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है.