UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब रातों का सुकून भी छिनने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
ADVERTISEMENT
यूपी में वार्म नाइट का अलर्ट, इन जिलों में तपेगी रात
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और रुहेलखंड क्षेत्र के जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखेगा. सूरज ढलने के बाद भी गर्म हवाओं और ऊंचे तापमान के कारण रातें बेचैन करने वाली होंगी.
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जनपदों में कहीं कहीं उष्ण रात्रि होने की संभावना है।
क्या होती है Warm Night?
जब न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक हो जाता है और रात के समय भी हवा में ठंडक महसूस नहीं होती, तो इसे तकनीकी भाषा में Warm Night कहा जाता है. ऐसी स्थिति में उमस और गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे डिहाइड्रेशन और थकान बढ़ सकती है.
ADVERTISEMENT









